जापान की इस महिला को मिला सबसे अधिक उम्र तक जीवित महिला का ख़िताब

जापान की इस महिला को मिला सबसे अधिक उम्र तक जीवित महिला का ख़िताब 



जापान के लोग हमेशा से सबसे अधिक उम्र तक जीने के जाने जाते है।  शनिवार को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 116 साल की जापानी महिला को सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के रूप में सम्मानित किया। इनका नाम केन तनाका है इनका जन्म २ जनवरी 1903 में हुआ था , ये जापान के दक्षिण - पश्चिम में फुकुओका शहर में रहती है। 

केन को बोर्ड गेम ओथेलो खेलने का शौख है इनको गणित पसंद है। यह अपने माता पिता की आठ सन्तानो में से सातवीं संतान थी , इन्होने 1922 में हिदेओ तनाका से शादी की थी। इनके चार बच्चे भी है इसके अलावा इन्होने एक बच्चे को गोद भी लिया  था। यह सुबह 6 बजे उठ जाती है। 

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा इन्हे एक नर्सिंग होम में एक समारोह में सम्मानित किया गया , इस दौरान इनके परिवार के लोग और शहर के महापौर भी मौजूद थे। 

केन को ख़िताब एक अन्य जापानी महिला चियोओ मियाको ने निधन के बाद दिया गया , पहले ये ख़िताब मियाको के नाम  था वह 117 तक जीवित रही थी पिछले वर्ष जुलाई में उनका देहांत हो गया था। मजेदार बात यह है की मियाको से पहले भी यह खिताब एक जापानी महिला के नाम था। 

दुनिया में सबसे अधिक उम्र तक जीने का रिकॉर्ड फ़्रांस की महिला लुइस कालमेंट के नाम है जो की 122 वर्ष तक जीवित रही थी। 

दुनिया के सबसे बूढ़े पुरुष का ख़िताब भी जापान के मसाओ नोनाका के नाम था उनका इसी वर्ष जनवरी 113 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद सबसे बूढ़े पुरुष की खोज जारी है।  

Post a Comment

0 Comments