अमेठी को पीएम मोदी की सौगात
लोकसभा चुनाव 2019 बहुत नजदीक है बीजेपी फिर से सत्ता में वापस आना चाहती है। बीजेपी के तमाम नेता सांसद रैलियो माध्यम से जनता के बीच अपने विकास कार्यो का गुणगान कर रहे है।
बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी भी इसकी क्रम में जगह -जगह रैलियो को संबोधित कर रहे है और महत्वपूर्ण योजनओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे है।
बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी भी इसकी क्रम में जगह -जगह रैलियो को संबोधित कर रहे है और महत्वपूर्ण योजनओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे है।
पीएम मोदी ने मुख्य विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी के गढ़ अमेठी को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की बड़ी सौगात दी है इसके अलावा पीएम ने करीब 538 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस फैक्ट्री में एके-203 राइफल्स का निर्माण किया जायेगा।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा की इस फैक्ट्री का बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए था इस फैक्ट्री का निर्माण के बाद आधुनिक राइफलें बनानें का काम होना था लेकिन पिछली सरकार को शिलान्यास करने के बाद इसकी कोई सुध ही नहीं रही सरकार न बिल्डिंग बना पायी और न यह तय कर पाई की इस फैक्ट्री में कौन सा हथियार बने।
इस सीट पर पीएम मोदी का दौरा इस वजह से महत्वपूर्ण है क्योकि इस सीट से 2014 में चुनाव लड़ने वाली स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी को कड़ी टक्कर दी थीं।
इस हार ने बाद भी वह इस क्षेत्र के लोगो से जुड़ी हुई है और अपनी पहचान बनायीं हुई है इस बात से उम्मीद लगायी जा रही है की वह 2019 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ेंगी। पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा की हम भले ही 2014 का चुनाव न जीत पाए हो लेकिन हमने लोगो के दिलो में अपनी जगह बनायी है और लोगो के दिलो को जिता है।
राहुल गाँधी को आड़े हाँथो लिया और कहा की इनकी सरकार ने देश की सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया राफेल विमानों के सौदे को ये लोग सालों तक दबायें रहे और जब चुनाव का समय आया तो इसे ठंढे बस्ते में डाल दिया। पीएम मोदी ने भरोषा जताया है की अगले चुनाव में जनता उन्हें फिर से सरकार बनाने का मौका देगी और राफेल की पहली उड़ान उनकी सरकार में होगी बता दें की राफेल विमानों की डिलीवरी सितंबर के महीने में होगी।
रैली में लगे राहुल चोर है के नारे
हमेशा मोदी चोर है के नारे लगवा कर पीएम मोदी को घेरने वाले राहुल गाँधी अपने किले में खुद ही घिर गए जब रैली में मौजूद लोगो ने राहुल गाँधी चोर के नारे लगाने लगे, ये वाकया तब हुआ जब पीएम मोदी रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

0 Comments