क्या आप जानते है की दुनिया की सबसे अमीर महिला कौन है ?
आपसे अगर यह पूछा जाए की भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है तो आप फटाफट जवाब देंगे मुकेश अम्बानी, दुनिया के सबसे अमीर आदमी के बारे में पूछने जाने पर आप में से कुछ लोग ही सही जवाब दे पाएंगे। अगर सबसे अमीर महिला के बारे में पूछा जाए तो बहुत ही कम लोग ही जवाब दे पाएंगे।
दुनिया की सबसे अमीर महिला है फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट उनकी कुल संपत्ति करीब 51.2 बिलियन डॉलर(मार्च 2019 तक) है जो की करीब 35.89 लाख करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा के अनुसार होंगे। ये संपत्ति इतनी है की इनका नाम टॉप अरबपतियों की सूची में 15वां स्थान है, इनसे ज्यादा संपत्ति दुनिया में किसी महिला के पास नहीं है। बता दें, अरबपतियों की सूची में शुरू के 14 स्थानों पर पुरुषों का कब्जा है। भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी का नाम भी इस लिस्ट में है जो की इस समय दुनिया के 13वें सबसे अमीर आदमी है।
अरबपतियों की यह सूची फ़ोर्ब्स हर साल फ़ोर्ब्स जारी करती है, पिछले साल की तुलना में इस साल बेटेनकोर्ट की सम्पति में करीब 7.2 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ जिसके कारण बेटेनकोर्ट ने ऐलिस वाल्टन को पीछे छोड़कर इस सूची में 15वां और महिला अरबपतियों में पहला स्थान हासिल किया।
फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी लॉरेल की वारिस है और लारेल के संस्थापक यूजीन शुएलर की पोती है। वह 1997 से कंपनी के बोर्ड की सदस्य है।
2017 में इनकी माँ का निधन हो गया था, इनकी माँ का नाम लिलियन बेटेनकोर्ट था, वह 94 साल की थी उन्हें भूलने की बिमारी थी और वह अल्जाइमर से पीड़ित थी। वह अपने पिता की एकलौती संतान थी जो की लोरील कंपनी के संस्थापक भी थे।


0 Comments