जानिए ट्रेन में महिलाओं के कुछ खास अधिकार

जानिए ट्रेन में महिलाओं के कुछ खास अधिकार 

आप ने अपने जीवन में रेल में सफर का आनंद जरूर लिया होगा। भारतीय रेलवे अपने मुसाफिरों को कई अधिकार देता है जो की टिकट खरीदकर यात्रा करने वाले हर मुसाफिर को मिलता है लेकिन महिलाओ को कुछ खास अधिकार मिलते है इन अधिकारों का उपयोग करके यात्री अपने दिक्कतों का समाधान कर सकते है। 

महिलाओ से सम्बंधित कुछ खास अधिकार-

1.  जिन महिलाओ को पुलिस मेडल या इंडियन पुलिस अवार्ड मिला होता है उनको किराये में 50 % की छूट प्रदान की जाती है, इसके अलावा युद्ध में शहीद जवान की पत्नी को किराये में छूट दी जाती है। 

2. महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए सरकार की ओर से एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 182 सिर्फ महिलाओ के लिए शुरू किया गया है।  इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करके महिलाये अपने प्रति किसी भी प्रकार  की हिंसा या सुरक्षा सम्बन्धी शिकायत दर्ज करा सकती है। 

3. सभी प्रकार की पैसेंजर ट्रेनों में महिलाओ के लिए एक बोगी आरक्षित होती है, इस प्रकार की आरक्षित बोगियों में पुरुष यात्रा नहीं कर सकते पुरुषो का यात्रा करना दंडनीय अपराध है। नाबालिक बच्चे जिनकी उम्र 12  वर्ष से काम है सिर्फ वही अपने रिस्तेदारो के साथ महिला बोगी में यत्र क्र सकते है। 

4. रेलवे 45 वर्ष के अधिक उम्र की महिलाओ को लेडीज कोटा में प्राथमिकता देता है , साथ ही महिलाओ को 3 साल तक के बच्चे रखने की छूट दी जाती है  बच्चे को महिला के साथ उसी बोगी में रखा जायेगा। यह सुविधा एसी के साथ स्लीपर में भी है। 

5. छेड़छाड़ सम्बन्धी कानूनों को भी रेलवे सख्त करने जा रहा है जिसके अनुसार यदि कोई व्यक्ति छेड़छाड़ करते पकता जाता है तो उसे ३ साल तक की सजा हो सकती है। 

Post a Comment

0 Comments