विश्व कप 2019 : ये रहा नया "मौका - मौका" एड, देखिये किस तरह भारत ने बनाया पाकिस्तान का मज़ाक
भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के कितने बड़े प्रतिद्वंदी है ये हर किसी को पता है, लेकिन ICC इवेंट्स में ये प्रतिद्वंदिता अपने चरम स्तर पर होती है। इन देशो की जब भी भिड़ंत होती है तो इस दौरान प्रशंसको की भावनायें उफान पर होती है।
बता दे, भारत दो मुकाबले खेल चुका है जिसमे भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए अपने दोनों मुकाबले जीते है और टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है, वहीं पाकिस्तान ने अभी तक इस विश्व कप में तीन मुकाबले खेले है, अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज से हार गयी थी वही दूसरे मुकाबले में इस वर्ल्ड कप के प्रमुख देवदारो मे से एक इंग्लैंड को हारते हुए अपने इरादे जाता दिए थे और तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
गौरतलब है की पिछले वर्ल्ड कप के दौरान "मौका मौका" एड ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, और ये एड काफी वायरल भी हुआ था। इस बार ये एड अभी से वायरल हो रहा है।
कोई भी इन दो देशो के आपसी प्रतिस्पर्धा को भुनाने का मौका नहीं छोड़ना नहीं चाहता है इसी को देखते हुए ICC के इस इवेंट के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अभी से कमर कस लिया है, जबकि भारत को इस मुकाबले से पहले न्यूज़ीलैंड से भिड़ना है।
इस बार एड को "मौका मौका" थीम से स्टार्ट करते हुए फादर्स डे से भी जोड़ दिया गया है जिसके जरिये पाकिस्तान पर तंज कसा गया है। बता दे की भारत और पाकिस्तान का ये मुकाबला 16 जून को फादर्स डे के दिन है।
इस एड में पाकिस्तान और बांग्लादेश के फैन बीच की बातचीत को दर्शाया गया है जिसमे पाकिस्तानी फैन अपने पिता की बातों को याद करते हुए कहता है की हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए।

0 Comments