F-16 को मार गिराने वाले अभिनन्दन को लगी है इतनी चोट

F-16 को मार गिराने वाले अभिनन्दन को लगी है इतनी चोट 

वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान को चोट लगने की बात सामने आ रही है, खबरों के अनुसार मेडिकल जांच में पता लगा है की उनके रीढ़ और पसली में चोट लगी है।
पाकिस्तान द्वारा उन्हें भारत को सौप दिया गया  था, जिसके बाद उनकी मेडिकल  जांच की गयी जिसमे पता लगा की भारतीय लड़ाकू विमान मिग-21 से इजेक्ट करने के कारण उनके रीढ़ की हड्डी में चोट आयी है, अभिनन्दन अभी हॉस्पिटल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। 


जब वायुसेना के विंग कमांडर ने मिग -21 से इजेक्ट किया और  वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पहुंच गए थे  बताया जाता है की वह के स्थानीय  लोगो ने उन पर हमला कर दिया था, इस हमले में उनकी पसली में चोट आ गया था। 

गौरतलब है की पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी संगढन जैश- ए  - मोहम्मद  के ठिकानो पर हवाई हमला कर दिया था जिसमे सैकड़ो आतंकियों के मारे जाने की खबर थी।  इस हवाई हमले से बौखलए पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा में घुसकर हमला किया किया था इस हमले में वीर विंग कमांडर अभिनन्दन ने मिग -21 से पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था, इस घटना में मिग -21 भी क्रैश हो गया था जिसे अभिनन्दन उड़ा रहे थे अपनी  जान बचाने के लिए उन्होंने इजेक्ट किया था और वह पीओके में पहुंच गए थे जहाँ पाकिस्तान ने उन्हें  गिरफ्तार कर लिया था। इसकी पुष्टि पाकिस्तान द्वारा जारी किये गए वीडियो के द्वारा हुई। 

इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जबरजस्त दबाव बनाये नजीतन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अगले ही दिन अभिनन्दन की रिहाई की घोषणा कर दी, इस एलान के बाद बीते शुक्रवार रात वाघा-अटारी बॉडर पर अभिनन्दन को भारत को सौप दिया।

अभिनन्दन के गिरफ्तारी के दौरन पाकिस्तान ने दो वीडियो जारी किये थे जिसमे अभिनन्दन को पाकिस्तान के सेना द्वारा अच्छे व्यवहार के बारे में कहते हुए दिखाया गया था, इस वीडियो के माध्यम से यह साबित करना चाहती है थी की वह बेहद प्रोफेशनल है, इसकी पोल तब खुल गयी जब भारत वापस लौटे अभिनन्दन ने ये बताया की उनको मेन्टल टॉर्चर किया गया था। 

Post a Comment

0 Comments