आज चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है, इसी के साथ चुनावी मौसम का शंखनाद हो गया हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों की घोषणा करते हुए चुनावों से सम्बंधित दिशा निर्देश जारी किये।
कब होंगे उत्तर प्रदेश में चुनाव
उत्तर प्रदेश में चुनाव 10 फ़रवरी से शुरू होंगे जो की 7 चरणों में होंगे। 7 मार्च को आखिरी चरण होगा और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आ जायेंगे।
सभी चरणों की तिथि जाने के लिए ये ब्लॉग पढ़े - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 तिथि
कब होंगे मेरठ में चुनाव ?
7 चरणों के चुनाव में मेरठ में पहले चरण में 10 फ़रवरी को मतदान होंगे। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीटों पर वोट डाले जायेंगे जिसमे मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, नोएडा(गौतम बुद्ध नगर ) और आगरा की सीटों पर मतदान संपन्न हो जायेंगे।
चरण - पहला चरण
दिनांक - 10 फ़रवरी
दिन - बृहस्पतिवार
चरणवार सीटों का विवरण निचे चित्र में है
| उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 |
मेरठ जिले में विधानसभा सीटे
मेरठ जिले में कुल 7 विधानसभा सीटे है। 2017 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ७ में से 6 सीटों पर कब्ज़ा किया था और 1 सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गयी थी। मेरठ जिले की सात सीटे इस प्रकार हैं
- सिवालखास
- हस्तिनापुर
- सरधना
- किठौर
- मेरठ शहर
- मेरठ कैंट
- मेरठ दक्षिण
इन सभी 7 सीटों पर 10 फ़रवरी के दिन मतदान होंगे।

0 Comments