चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आज उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तिथि घोषित कर दिया है। ४०३ सीटों वालो उत्तर प्रदेश में योगी शासन का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है अतः 14 मई से पहले नई सरकार का गठन हो जाना चाहिए।
चुनाव तिथि की घोषणा के साथ में आचार सहिंता लागू हो गई है। अब उत्तर प्रदेश शासन किसी प्रकार सरकरी योजनाओ की घोषणा नहीं कर पायेगा और किसी भी प्रकार के ट्रांसफर पर निर्णय चुनाव आयोग ही लेगा।
चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चिनाव करने का निर्णय लिया है। पहला चरण 10 फ़रवरी को दूसरा चरण 14 फ़रवरी को तीसरा चरण 20 फ़रवरी को चौथा चरण 23 फ़रवरी को पाँचवा चरण 27 फ़रवरी को छठा चरण 3 मार्च सातवाँ चरण 7 मार्च को संपन्न होगा।
7 चरण इस प्रकार होंगे
पहला चरण - 10 फ़रवरी
दूसरा चरण - 14 फ़रवरी
तीसरा चरण - 20 फ़रवरी
चौथा चरण - 23 फ़रवरी
पाचँवा चरण - 27 फ़रवरी
छठा चरण - 3 मार्च
सातवां चरण - 7 मार्च
और क्या कहा चुनाव आयोग ने
- वोटिंग का टाइम इस वर्ष 1 घंटा बढ़ा दिया गया है।
- इस बार 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार वोट डालने जायेंगे।
- कोविड की स्तिथि को ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने १५ जनवरी तक ऑनलाइन चुनाव प्रचार करने का निर्देश दिया है।
- 15 जनवरी तक पदयात्रा, रोड शो, बाइक या साईकिल रैली पर रोक रहेगी।
- भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 325 सीटों पर अपना परचम लहराया था और योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
- समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था 2017 के चुनावों में।
- बीजेपी ने छोटे दलों के साथ उपयोगी गठबंधन करके अपने आप को बाकी दलों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था।

0 Comments