भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपने उमीदवारो की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वर्तमान उप - मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने नाम के साथ पहले चरण के उमीदवारो के भी नाम है।
सूची जारी होते ही ये तो साफ़ हो गया है की भाजपा ने अपने पुराने चेहरों पर भरोशा जताया है। साथ योगी आदित्यनाथ ने चुनाव लड़ने या चुनाव न लड़ने के खबरों पर विराम लग गया है।
क्या है सूची में ?
सूची में चरण 6 से एक, चरण 5 से एक और चरण 1 से 53 सीटों के उमीदवारो के नाम जारी किया गया है।
योगी आदित्यनाथ कहाँ से लड़ेंगे चुनाव ?
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे। बताते चले की वर्तमान में योगी विधान परिषद सदस्य है उन्होंने 2017 में कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वहीं केशव प्रसाद मौर्या के सीट की भी घोषणा कर दी गयी है, केशव प्रसाद मौर्या सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी उमीदवारो की सूची :
पेज 1
पेज 2
पेज 3
पेज 4
क्या खास है सूची में ?
भाजपा ने वर्तमान में विधायकों के चेहरों पर भरोशा जताया है। केवल कुछ सीटों से वर्तमान विधायकों के टिकट काटे गए है। इससे एक बात साफ़ है की भाजपा को इस बात पर भरोशा है की पार्टी को मोदी योगी और विकास ने नाम पे वोट मिलेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

0 Comments