इतिहास के सबसे लम्बे ब्लैकआउट से जूझ रहा है ये देश, अब तक 15 मरीजों की मौत



इतिहास के सबसे लम्बे ब्लैकआउट से जूझ रहा है ये देश, अब तक 15 मरीजों की मौत



प्राकृतिक इधन के धनी इस देश की स्थिति इस समय बहुत ही ख़राब है, ये देश है वेनेजुएला।  इस देश में बिजली की इतनी किल्लत है की देश के कई हिस्से काफी समय से बिजली से महरूम है , बिजली न होने के कारण देश के तमाम इलाके अँधेरे में डूबे है। 


अभी हाल में ही में अमेरिका ने वेनेजुएला ने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था जिसके बाद इस देश की हालत और भयावह हो चली है। 
यह डाइलिसिस सेंटर में बिजली नहीं है देश के करीब 95 फीसद डयलिसिस सेंटर बिजली की इस किल्लत के कारण चल नहीं पा रहे है। किडनी के मरीजों के लिए हालत और ख़राब हो सकते है , हालात  की दशा में 100 फीसद डायलिसिस केंद्र बंद हो जायेंगे। 

एक NGO के डायरेक्टर ने बताया की  की इलाज न होने आभाव में किडनी की बीमारी से ग्रस्त 15 मरीजों की मौत हो चुकी है, इन सभी मरीजों की मौत डायलिसिस ने हो पाने के कारण हुई है। NGO के अनुसार शुक्रवार और शनिवार दो दिन के अंतराल में ही इन मरीजों की मौत हुई है। 

इस देश में डाइलिसिस के सहारे जी रहे मरीजों की संख्या करीब 10 हजार हैं बिजली की इस समस्या के कारण इनकी भी जान खतरे में है। राष्ट्रपति मौद्रो के अनुसार इस ब्लैकआउट के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। देश के अधिकतर हिस्से अभी भी अँधेरे में डूबे है , इस देश के इतिहास में यह सबसे लम्बा ब्लैकआउट है। 

विपक्ष के नेता जुआन गाइदो की माने तो देश के एक जनरेटर पर साइबर अटैक हुआ था, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। बता दे की अमेरिका सहित दुनिया के 50 देश जुआन गाइदो को ही राष्ट्रपति मानते है , जुआन गाएदो ने हल में ही खुद को देश का अंतरिम राष्ट्र पति घोषित कर दिया था।
गाएदो ने बताय की देश की 70 फीसदी स्थानों पर बिजली की समस्या का समाधन कर लिया गया है।  


Post a Comment

0 Comments