कोहनी की सर्जरी के बाद वार्नर ने जमाया धमाकेदार शतक
साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में वार्नर और स्मिथ पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है, जो की इस महीने 28 मार्च को समाप्त होगा।
वार्नर पिछले कुछ समय से कोहनी की समस्या से थे जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करने का निर्णय लिया था।
अभी हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा की थी जिसमे इन दोनों खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली।
डेविड वार्नर ने कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे है, सिडनी के अपने क्लब की ओर से मैच खेलते हुए वार्नर ने तूफानी शतक जड़ा।
वार्नर रेंडविक पीटरमैश की ओर से पेनरिथ के खिलाफ खेल रहे थे। इस एक दिवसीय मैच में वार्नर ने 77 गेंदों में 110 राण की पारी खेली , इस पारी के उन्होंने कुल 7 छक्के और 4 चौके लगाए। वार्नर को एक 18 वर्ष के बाएं हाँथ के स्पिनर ने आउट किया।
लेकिन वार्नर की यह तूफानी पारी भी उनकी टीम को जीत न दिला सकी , वार्नर शतक के बाद भी उनकी टीम 219 पर ढेर हो गयी जो की 314 रनो के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।


0 Comments