चुनाव आयोग : सैनिको के तस्वीरों का प्रयोग न करे राजनितिक दल


चुनाव आयोग : सैनिको के तस्वीरों का प्रयोग न करे राजनितिक दल 


शनिवार को चुनाव आयोग ने 2013 में जारी निर्देश के तहत सभी राजनीतिक दलों को चुनाव अभियान में सैनिक और सैन्य  अभियानों  की तस्वीर इस्तेमाल करने से बचने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने ये भी कहा की सभी राजनितिक दल यह सुनिश्चित करे की पार्टी के  प्रतिनिधि और उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन करे। 

ये निर्देश तब जारी हुए है जब बीजेपी बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनन्दन के रिहाई के मुद्दे को भुनाने में लगी हुई है। पिछले दिनों एक राजनितिक दल के पोस्टर में विंग कमांडर अभिन्दन  की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने ये निर्देश जारी किये है। 

चुनाव आयोग ने राजनितिक दलों से अनुरोध किया है है की वह सैन्यकर्मियों की तस्वीर न इस्तेमाल करने के सम्बन्ध में उपर्युक्त निर्देश जारी करे तथा अपने उम्मीदवारो को ऐसा करने से रोके। 

चुनाव आयोग ने अपने निर्देशों में साफ किया है की राजनितिक दलों और उनके प्रतिनिधि और उमीदवारो को चुनाव अभियान में सैन्य बलों के जवानो और सैन्य अभियानों की तस्वीरों का किसी भी प्रकार के  इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

सुरक्षा बल देश की सीमाओं के और राजनितिक तंत्र की सुरक्षा के तथस्ट पहरेदार है। किसी भी राजनितिक दल को सैन्य अभियानों को चुनावी अभियान में सैन्य बलो के संदर्भ का किसी भी रूप में सहारा नहीं लेना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments