BJP के टिकट पर दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे ये पूर्व भारतीय ओपनर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के बारे में काफी अटकले लगायी जा रही थी की वह 2019 के लोक सभा का चुनाव लड़ सकते है , लेकिन लगता है की गौतम गंभीर ने मन बना लिया है की वह चुनाव लड़ेंगे।
सूत्रों से पता चला है की वह नई दिल्ली की लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते है, इस समय सुप्रीम कोर्ट की वकील मीनाक्षी लेखी इस लोकसभा सीट से सांसद हैं। गौतम गंभीर ने इसके लिए लगभग मन बना लिया है और अब आखिरी फैसला भाजपा को करना है।
गंभीर के करीबी लोगो के अनुसार भाजपा काफी समय से गौतम गंभीर के संपर्क में है और गंभीर की विचारधारा भी बीजेपी से मेल खाती है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कई बार गंभीर से इस बारे में संपर्क किया है। इस समय सरकार में वित्त मंत्री अरुण जटेली और गंभीर के काफी अच्छे सम्बंद रहे है अरुण जेटली जब दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे तब गंभीर रणजी टीम के कप्तान थे और जेटली गंभीर को बेहद पसंद थे।
दिल्ली का ये खिलाड़ी राष्ट्रवाद और सेना के मुद्दे पर काफी संजीदा रहते है और भाजपा भी इन्ही मुद्दों पर अपने विपक्षियों को समय - समय पर धरती रहती है , उम्मीद है की इस बार चुनाव में राष्ट्रवाद एक प्रमुख मुद्दा होगा।
गौरतलब है की 2014 के चुनाव में भाजप ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी , इस बार सत्ता विरोधी लहर के चलते बीजेपी को लगता है की सातों सीटों पर जीत दर्ज करना आसान नहीं है जिसके करना बीजेपी इस समय ऐसे उम्मीदवारो पर दांव लगाना चाहती है जो उस सीट पर चुनाव जितने का माद्दा रखते है।
गंभीर काफी दिनों से इस विषय पर मंथन कर रहे है। गंभीर दिल्ली के ही रहने वाले है , इसलिए ये उम्मीद लगायी जा रही है की वह दिल्ली की लोकसभा सीट से ही चुनाव में उतार सकते है , दिल्ली की सात सीटों में से नई दिल्ली की लोकसभा सीट उनके लिए सबसे मुफीद है।


0 Comments